You Are Here | Home Photo Gallery

Photo Gallery

Title : Vedic Prachar Saptah

डी.एल.डी.ए.वी शालीमार बाग, दिल्ली में मनाया गया - 

                           वैदिकप्रचार सप्ताह

 डी.एल.डी.ए.वी.मॉडल स्कूल, शालीमार बाग, दिल्ली में 19 अगस्त से 23 अगस्त 2019 तक वैदिक प्रचार सप्ताह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया|

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीना राजपाल ने  विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें  वेदों का स्वाध्याय करते हुए वेद वाणी को अंगीकार  करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा आशीर्वाद दिया|

इस सप्ताह में छात्रों ने वेदों की जानकारी अर्जित करते हुए वेदों का अध्ययन किया और कुछ वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया तथा उनकी व्याख्या भी की, वैदिक भजन गाए, हवन किया| साथ ही साथ विद्यार्थियों ने वेदों का निरंतर और नियमपूर्वक अनुशीलन करते हुए उसे अपने आचरण में लाने का संकल्प लिया|